
लखनऊ. मौसम ने रविवार का एक बार फिर से तबाही मचाई। देश के उत्तर से लेकर दक्षिणी और पूर्व से लेकर पश्चिमी हिस्सों में आंधी-तूफान ने तबाही मचाई। 24 घंटे के दौरान आंधी, तूफान और बारिश की वजह से उत्तर प्रदेश में 18 लोंगों की मौत हो गईं है जबकि 25 लोग घायल हो गए हैं। जोरदार तूफान के कारण दिल्ली, मुरादाबाद, गाजियाबाद में 12 से अधिक ट्रेनें कई घंटों तक फंसी रहीं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2IjQOkU