-->

फिर फट सकता है दुनिया का सबसे खतरनाक ज्वालामुखी, 12,000 फीट ऊपर तक फैला धुआं

अमेरिका के हवाई आइलैंड पर मौजूद किलुआ ज्वालामुखी को लेकर खतरा अभी टला नहीं है। अमेरिकी जियोग्राफिकल सर्वे ने अंदेशा जताया है कि इसमें कभी भी भयानक विस्फोट हो सकता है, जो बड़े नुकसान की वजह बन सकता है। इसे लेकर पूरे हवाई में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जो सबसे हाई लेवल का अलर्ट है। 10 दिन पहले भी इसमें जबरदस्त विस्फोट हुआ था, जिसके चलते इसके आस-पास के इलाके में रह रहे 2000 लोगों को हटाया गया था। बता दें किलुआ हीलो आइलैंड पर स्थित 5 ज्वालामुखियों में से एक है। हर साल इसे देखने 89 लाख लोग आते हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2ImfBVA
LihatTutupKomentar