
लंबे समय बाद हैंडसम धर्मेंद्र और उनकी पत्नी 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी साथ नजर आईं। फैन्स के लिए ये खास मौका था क्योंकि दोनों कम ही साथ देखे जाते हैं। रविवार को दोनों लंबे समय बाद एक साथ मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे। बता दें कि दोनों पिछले साल डायरेक्टर अनिल शर्मा की फिल्म 'जीनियस' के मुहूर्त पर साथ देखे गए थे। 82 साल के धर्मेंद्र अभी भी फिल्मों में एक्टिव हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'यमला, पगला दीवाना फिर से' इसी साल रिलीज होगी। वहीं, हेमा मालिनी के पास फिलहाल किसी भी फिल्म का ऑफर नहीं है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2IzLf26