उन्नाव: योगी सरकार महिला सुरक्षा के चाहें जितने दावे कर ले पर सच्चाई कुछ और ही है. ताजा मामला उन्नाव का है जहां अवैध संबंधों के शक के चलते पड़ोस में रहने वाली कुछ औरतों ने एक युवती को उसके ही घर में मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया.ये घटना उन्नाव कोतवाली क्षेत्र में स्थित हुसैन नगर नगर की है.

हुसैन नगर में रहने वाली एक लड़की को मात्र इसलिए जला दिया गया क्योंकि एक परिवार को शक था कि उस लड़की के उनके लड़के से अवैध संबंध हैं. 8 दिन पहले इसी बात को लेकर दोनों परिवार में लड़ाई हुई थी. आरोपी परिवार तब से ही मौके की तलाश में था.

जब ये घटना हुई उस समय युवती घर पर अकेली थी, उसके माता पिता खेत गए थे. मौका पाकर युवक के परिवार के तीन अन्य सदस्य जबरन गर में घुस आए और युवती पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी, जिससे लड़की का लगभग आधा शरीर आग से बुरी तरह से झुलस गया. आग में झुलसती पीड़िता को छोड़कर आरोपी तुरंत फरार हो गए. लड़की के परिजनों ने गंभीर हालात में जिला अस्पताल में लड़की को भर्ती कराया, जहां हालत खराब होती देख डॉक्टरों ने लड़की को कानपुर के लिये रिफर कर दिया है.

वहीं इस घटना पर उन्नाव पुलिस का कहना है कि यह घटना शाम लगभग 6 बजे की है लड़की के बयान दर्ज कर लिये गए हैं.लड़की के परिजनों ने जिन लोगों पर आरोप लगाया है उनमें से तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है उनसे पूछताछ हो रही है. लड़की लगभग 55 फीसदी जल चुकी है, लड़की की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे कानपुर हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है.

from uttar-pradesh https://ift.tt/2N5gA34
from uttar-pradesh https://ift.tt/2N5gA34