पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए जारी मतगणना के दौरान आ रहे रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा, यह हार बीजेपी के लिए आपदा है. पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के रुझानों में सबसे दिलचस्प रुझान मध्य प्रदेश में देखने को मिल रहे हैं. यहां पर सियासी स्कोर क्रिकेट मैच की तरह कभी कांग्रेस और कभी बीजेपी की तरफ झुकता दिख रहा है. इस वक्त के रुझानों के मुताबिक मध्य प्रदेश की 230 सीटों में से कांग्रेस की 117 और बीजेपी की 104 सीटों पर बढ़त है. बसपा 2 और अन्य सात सीटों पर आगे हैं. हालांकि छत्तीसगढ़ के रुझानों में कांग्रेस दो तिहाई बहुमत की ओर बढ़ रही है. इसके साथ ही लग रहा है कि 15 सालों से सत्ता में बीजेपी पिछड़ रही है. यहां की 90 सीटों में से कांग्रेस 65 सीटों पर आगे है. बीजेपी 15 और अजीत जोगी की छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस और बसपा के गठबंधन को 9 सीटों पर और अन्य को 1 सीट पर बढ़त मिलती दिख रही है. राजस्थान में पिछले 25 वर्षों का इतिहास दोहराया जा रहा है. यानी एक बार फिर सत्ता पलट होने के आसार हैं. इस बार सत्ता बीजेपी से छिटककर कांग्रेस की तरफ जाती दिख रही है. रुझानों के मुताबिक कांग्रेस को 102 सीटों पर बढ़त के साथ बहुमत मिलता दिख रहा है. इसके साथ ही सभी 199 रुझानों में से बीजेपी 71, बसपा 6 और अन्य 20 सीटों पर आगे हैं. हालांकि इसके साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने पार्टी की सरकार बनाने के लिए निर्दलीयों से सहयोग मांगा है. इस बार राज्य की राजनीति में एक रोचक पहलू देखने को यह मिला कि वह रुझानों के मुताबिक निर्दलीय 20 सीटों पर आगे हैं.
from Zee News Hindi: India News https://ift.tt/2RKwYnI
from Zee News Hindi: India News https://ift.tt/2RKwYnI
