आजमगढ़: समाजवादी पार्टी के आजमगढ़ जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता मंहगाई से बेहाल है. पेट्रोल और डीजल का मूल्य सौ रुपया प्रति लीटर होने के करीब है. दिनदहाड़े, महिलाओं का अपहरण और चीरहरण आम हो गया है, ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेतुके और स्तरहीन बयान देकर जनता का ध्यान अपनी करतूतों से हटाना चाहते हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा एसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को 'औरंगजेब' की संज्ञा दिए जाने पर यादव ने कहा कि योगी को औरंगजेब की शासन व्यवस्था का अध्ययन करना चाहिए और तब टिप्पणी करनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग धर्म और जाति के आधार पर समाज में घृणा का वातावरण बनाकर जनता को गुमराह करना चाहते हैं, लेकिन किसान, नौजवान, व्यापारी, महिलाएं और शोषित-पीड़ित जनता इनके मंसूबे जान चुकी है.

एसपी अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा और परीक्षा में शुचिता और पारदर्शिता का दावा करने वाले मुख्यमंत्री योगी के राज में जिसने शिक्षक भर्ती परीक्षा नहीं दिया और जिसने 2 या 3 नंबर भी पाया वह भी इनके आशीर्वाद से अध्यापक हो रहा है.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केवल बड़बोले हैं और प्रशासन पर इनकी कोई पकड़ नहीं है, अराजकता के माहौल में जनता कराह रही है. एसपी कार्यकता बीजेपी की जनविरोधी नीतियों का पदार्फाश करें.

from uttar-pradesh https://ift.tt/2oU3K96
from uttar-pradesh https://ift.tt/2oU3K96