इलाहाबाद में पूर्व दारोगा तो दिल्ली में नाबालिग की लाठी-डंडों से पीट कर हत्या

नई दिल्ली: गुस्साए लोगों का आतंक जारी है. उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जमीन विवाद को लेकर लोगों ने एक पूर्व दरोगा की लाठी और लोहे की छड़ से पीट पीटकर हत्या कर दी. इसी तरह की वारदात को भीड़ ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अंजाम दिया. जहां एक नाबालिग को चोर समझकर हत्या कर दी गई. वहीं फिरोजाबाद में भीड़ ने एक ई-रिक्शावाले की तो भोपाल में बस ड्राइवर की पिटाई की.

इलाहाबाद में दारोगा की हत्या इलाहाबाद के शिवकुटी थाना क्षेत्र के तेलियरगंज के शिलाखाना में रिटायर्ड दारोगा अब्दुल समद खां को सोमवार को लाठी और लोहे की छड़ से पीट पीटकर कथित तौर पर मार डाला गया. पुलिस ने तीन आरोपियों में से एक मोहम्मद यूसुफ को आज गिरफ्तार कर लिया.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नितिन तिवारी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. घटनास्थल के पास से मिले सीसीटीवी फुटेज में तीन हमलावरों की पहचान कर ली गई है. इनमें से एक हमलावर मोहम्मद यूसुफ को गिरफ्तार कर लिया गया है. कर्नलगंज थाना के पुलिस अधिकारी आलोक मिश्र ने बताया कि बाकी दो हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. मुख्य आरोपियों में हिस्ट्रीशीटर जुनैद कमाल के बेटे शेबू और यूसुफ एवं एक रिश्तेदार इब्ने शामिल हैं.

इलाहाबाद: दारोगा हत्या मामले में एक गिरफ्तार, आरोपियों पर NSA के तहत होगी कार्रवाई

उन्होंने बताया कि मृतक का जुनैद कमाल के परिवार से पिछले 20-30 साल से जमीन का मुकदमा चल रहा है. दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं. कल कुछ कहासुनी होने के बाद सुबह करीब दस बजे जब सेवानिवृत्त दरोगा अब्दुल समद अपने घर से कहीं जा रहे थे तो जुनैद के बेटे शेबू ने उन पर हमला कर दिया. बाद में इस हमले में यूसुफ और इब्ने भी शामिल हो गए.

दिल्ली में नाबालिग की हत्या उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मुकुंदपुर में आज सुबह कथित तौर पर कीमती सामान चुराने के लिए एक घर में घुसे नाबालिग की स्थानीय लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) असलम खान ने बताया कि 16 वर्षीय लड़का कथित तौर पर कीमती सामान चुराने घर में घुसा था लेकिन घर के मालिक ने उसे पकड़ लिया और स्थानीय लोगों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला. पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में भलस्वा डेयरी थाने में मामला दर्ज किया गया है. अभी तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और तीन फरार हैं.

फिरोजाबाद में ई-रिक्शा वाले की पिटाई उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में छेड़छाड़ के आरोपी ई रिक्शे वाले की लोगों ने पिटाई कर दी. इस दौरान आरोपी निर्दोष बताता रहा. लेकिन भीड़ ने उसकी दलील नहीं सुनी और पुलिस को सौंपने के बजाय बीच सड़क पर पीटते रहे.

गाली देने से रोकने पर पिटाई मध्य प्रदेश के भोपाल से मंडीदीप के बीच चलने वाली लो फ्लोर बस के ड्राइवर और कंडक्टर को 6 बदमाशों ने बेहोश होने तक पीटा. ड्राइवर का गुनाह बस इतना था कि उसने गाली देने से रोका था. बदमाशों की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इसी आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

from uttar-pradesh https://ift.tt/2LUYv2c
LihatTutupKomentar