अपने जन्मदिन पर 5000 बच्चों के साथ वाराणसी में फिल्म देखेंगें पीएम मोदी

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर 17 सितंबर को वाराणसी पहुंचेंगे. इस दौरान वह कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे. प्रधानमंत्री के दो दिवसीय दौरे का आरंभिक प्रोटोकॉल बुधवार देर शाम जिला प्रशासन को मिलते ही अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दीं. बुधवार को बनारस आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सर्किट हाउस में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया. संयोग से 17 सितंबर को ही प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन भी है. अपने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे. साथ ही करीब 5,000 स्कूली बच्चों के साथ अपने जीवन से जुड़ी फिल्म 'चलो जीते हैं' देखेंगे. अधिकारियों के मुताबिक, हालांकि अभी कार्यक्रम स्थल का फिलहाल चयन नहीं हुआ है. सुरक्षा कारणों से पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल में फिल्म दिखाई जा सकती है. भाजपा भी प्रधानमंत्री के जन्मदिन को भव्य रूप से मनाने की तैयारी में जुट गई है. काशी दौरे पर प्रधानमंत्री बनारस में एक बड़ी रैली करेंगे. नशे की हालत में जिंदा सांप को खा गया एक शख्स, अब वीडियो हो रहा है वायरल सीएम योगी के 'गन्ना' वाले बयान पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, दी ये सलाह साधू बन कर वृंदावन में रह रहे थे दो बांग्लादेशी, बनवा लिए थे पैन और आधार यूपी के डीजीपी और उनकी गाड़ी को नहीं पहचान सके नोएडा के दो पुलिसवाले एससी-एसटी अधिनियम में परिवर्तन के लिए सबसे ज्यादा बीजेपी जिम्मेदार: दिग्विजय

from uttar-pradesh https://ift.tt/2xiQJtN
LihatTutupKomentar